क्या त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन ठीक हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 16:20

फंगल इन्फेक्शन को कम करने के लिए उपाय

फंगल इन्फेक्शन की कम करने के उपाय निम्नलिखित है-

अपने शरीर को साफ़ रखे
नहाने के तुरंत पश्चात अपने शरीर को अच्छी तरह से सूखा ले
रोजाना स्नान अवश्य करें
ढीले, कम्फ़र्टेबल कपड़े पहने
टाइट कपड़े न पहने
कपास के कपड़े पहने
प्रभावित हिस्से में नारियल का तेल लगाए
दही का सेवन करें
केले, बेरीज इत्यादि का सेवन करें
शैम्पू व साबुन को बदले
प्रभावित हिस्से को गर्म पानी ओर साबुन से दिन में कम से कम 3 से 4 बार धोये
प्रभावित हिस्से को सूखा रखे


फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के घरेलू नुस्खे

फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने के घरेलू नुस्खे निम्नलिखित है-

1. सामग्री: सरसों के बीज का पाउडर और पानी

स्टेप १: दो चम्मच सरसों के बीज का पाउडर लेकर उसमें थोड़ी सी मात्रा में पानी मिलाकर उसका पेस्ट बना ले।

निर्देश: इस पेस्ट को अपने प्रभावित हिस्से में रोजाना तब तक लगाए जब तक फंगल इन्फेक्शन खत्म न हो जाये।

2. सामग्री: लहसुन और शहद

स्टेप १: लहसुन की कुछ बालियाँ लेकर उसको बारीक पीस ले।

स्टेप २: दो चम्मच लहसुन का पेस्ट लेकर उसमे एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिला ले।

निर्देश: त्वचा के प्रभावित हिस्से में लहसुन और शहद का पेस्ट लगाए और सूखने तक लगा रहने दे। सूखने के पश्चात उसे शांत जल से धो ले।

3. सामग्री: बेकिंग सोडा और पानी

स्टेप १: थोड़ा सी पानी की मात्रा लेकर बेकिंग सोडा के साथ उसका पेस्ट बना ले।

निर्देश: पेस्ट बनाने के पश्चात इस पेस्ट को अपने फंगल इन्फेक्शन प्रभावित हिस्से में लगा ले और 20 से 25 मिनट तक लगा रहने दे तत्पश्चात इसको गुनगुने पानी से धो ले।

4. सामग्री: टी ट्री आयल

निर्देश: फंगल इन्फेक्शन प्रभावित हिस्से में टी ट्री आयल को धीरे-धीरे लगाए। यह तेल दाद व खुजली के लिए काफी प्रभावी है।

5. सामग्री: सेब का सिरका

निर्देश: सेब के सिरके की कुछ बुंदे लेकर उसे फंगल इन्फेक्शन प्रभावित हिस्से में लगाए, सेब के सिरके में एसिड होता है यह इन्फेक्शन उत्पन्न करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देता है।

6. सामग्री: पानी से भरा टब और नमक

स्टेप १: एक टब गर्म पानी से भरा लीजिये और उसमें थोड़ा सा नमक अच्छी तरह घोल लीजिये।

निर्देश: अच्छी तरह घोलने के पश्चात गुनगुने नमकीन पानी से भरे टब में प्रभावित हिस्से को डाल ले और कुछ देर तक रहने दे।

7. सामग्री: कच्ची हल्दी और पानी

स्टेप १: एक कच्ची हल्दी का टुकड़ा लेकर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट ले और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसको ब्लेंड कर ले। इन उत्पादों को तब तक पिस्से जब तक इसका उत्तम पेस्ट न बन जाये।

निर्देश: इस पेस्ट को अपने प्रभावित हिस्से में तब तक लगाए जब तक फंगस पूरी तरह मिट न जाये।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info